Ads

बााप का रिकॉर्ड बेटे ने ही तोड़ डाला नयन मोंगिया का 30 साल पुराना रिकॉर्ड



मोहित ने मुंबई के खिलाफ 246 गेंदों में नाबाद 240 रनों की पारी खेली यह बड़ौदा की ओर कूच बिहार ट्रॉफी में किसी बल्लेबाज का सर्वाधिक स्कोर है इससे पहले नयन मोंगिया ने 1988 में केरल के खिलाफ 224 रन बनाए थे।
क्रिकेटर्स के बेटे जिन्होंने पिता के नक्शे कदम पर चलने की कोशिश की उनमें एक नया नाम जुड़ गयाहै ये हैं मोहित मोंगिया जो भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज नयन मोंगिया के बेटे हैं मोहित फिलहाल अंडर-19 क्रिकेट में धूम मचा रहे हैं कूच बिहार ट्रॉफी में बड़ौदा की कप्तानी कर रहे मोहित ने करीब 30 साल बाद अपने पिता के ही उच्चतम स्कोर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
बेटे द्वारा खुद का रिकॉर्ड तोड़े जाने के बाद नयन मोंगिया ने कहा मैं खुश हूं कि मेरे बेटे ने यह रिकॉर्ड तोड़ा यह अविश्वसनीय है मोहित जोरदार खेल रहा है वह इस रिकॉर्ड के योग्य भी है।

उन्होंने कहा मोहित ने मुझे कॉल किया था वह इस पारी को लेकर काफी खुश है भारत की ओर से 44 टेस्ट और 140 वनडे खेल चुके नयन ने कहा कि उसे सिर्फ एक डबल सेंचुरी से ही संतुष्ट नहीं होना चाहिए।
इस मुकाबले में केरल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 370 रन बनाए थे मोहित के दोहरे शतक की बदौलत बड़ौदा ने दिन का खेल खत्म होने तक 7 विकेट पर 409 रन बना लिए थे मोहित नाबाद लौटे।
Share on Google Plus

About Sidh ayurvedic

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment